पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय । Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi । Gyaani Mind

पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय । Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi । Gyaani Mind
Pushkar Singh Dhami (पुष्कर सिंह धामी) in Hindi: उत्तराखंड की राजनीति में आजकल गरमा-गर्मी का माहौल बना हुआ है। इसी के साथ-साथ उत्तराखंड के लोगों के मन में भी अपने प्रदेश को लेकर कई सवाल हैं और उन्ही में से एक सवाल है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था। तब सभी के मन में यही सवाल था कि “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद को सँभालने के लिए अब कौन एक योग्य व्यक्ति हो सकता है?”
“यहाँ पर योग्य शब्द का हमारा मतलब है जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरण और रोज़गार को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड का विकास कर सके।”
2001 से 2002 तक पुष्कर सिंह विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में उत्तराखंड में अपना कार्यभार सम्भाल चुके है।
इन सभी सवाल को एक तरफ करते हुए, अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया गया है। अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री “श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)” हैं। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। लेकिन उम्मीद यही है कि भीड़ से अलग निकल कर, ये उत्तराखंड को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। तो आइये, थोड़ा विस्तार से जानते हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री “श्री पुष्कर सिंह धामी” के बारे में।
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का जीवन परिचय
Table of Contents
पुष्कर सिंह धामी की जीवनी। Pushkar Singh Dhami Wikipedia Biography, Details, Son, Wife, Family
जन्म: पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का जन्म 16 सितम्बर, 1975 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। उनका पैतृक गांव हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक), पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड है। इनके पिता का नाम शेर सिंह धामी है जो पूर्व में एक सैनिक रह चुके हैं और सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
पुष्कर सिंह धामी 2002 से 2008 तक लगातार दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
इनके अलावा, पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की माँ का नाम श्रीमती बिशना देवी और पत्नी का नाम श्रीमती गीता धामी है। उनके परिवार में उनके दो बेटे दिवाकर और प्रभाकर हैं। इस समय उनकी उम्र सिर्फ 45 वर्ष है और इसी के साथ वह उत्तराखंड के दसवें (10) सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं।
पुष्कर सिंह धामी शिक्षा (Pushkar Singh Dhami Education)

इन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों (MHRM & IR) में स्नातक किया है और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) किया है।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विशेष कर्तव्य पर सलाहकार और अधिकारी के रूप में भी काम किया है। भगत सिंह कोश्यारी 2001 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे।
[Watch Now] Haseen Dillruba – Phisal Jaa Tu Full Song – Netflix Release
पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक करियर (Political Career)
अगर पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के राजनीतिक करियर को शुरुआत से देखा जाए तो पता चलता है की उन्होंने कितनी कम उम्र में राजनीती में कदम रखा थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।
2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है।
2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कई साल कार्य किया। इसी बीच उन्हें राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 70% अवसर आरक्षित करने के लिए राज्य सरकार पर जोर देने का श्रेय दिया गया।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) 2002 से 2008 तक लगातार दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे सन 2001 से 2002 मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी रह चुके हैं।
2010 से 2012 तक राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भी रहे। 2012 में खटीमा से विधायक चुने गए। पाँच साल तक निरंतर कार्य करने के बार दुबारा 2017 में खटीमा से दूसरी बार विधायक चुने गए।
पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विशेष कर्तव्य पर सलाहकार और अधिकारी के रूप में भी काम किया है।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अभी तक उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे जिसकी ज़िम्मेदारी उन्हें 2016 में दी गयी थी। 2021 में उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है।
3 जुलाई, 2021 को, उन्होंने उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राजनीतिक संकट के कारण तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद 4 जुलाई, 2021 को पद ग्रहण किया।
पुष्कर सिंह धामी विवाद (Pushkar Singh Dhami Controversy)
2021 में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने और पद संभालने के बाद, उनका 2015 का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने ‘अखंड भारत’ का अपना काल्पनिक नक्शा साझा किया, जिसमें पड़ोसी देश शामिल हैं, लेकिन इसका गलत रुख स्पष्ट था क्योंकि इसमें लद्दाख और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को छोड़ दिया गया था।
भारत माता की छवि भगवा मानचित्र के केंद्र में थी, जिस पर कैप्शन लिखा था "अखंड भारत - हर राष्ट्रभक्त की इच्छा" (राष्ट्रवादी)।
Pushkar Singh Dhami Image Gallery
सवाल-जवाब (FAQ)
पुष्कर सिंह धामी कौन हैं?
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखंड के दसवें (10) वर्त्तमान मुख्यमंत्री हैं। इनका जन्म 16 सितम्बर, 1975 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। 3 जुलाई 2021 को, उन्होंने उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राजनीतिक संकट के कारण तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद 4 जुलाई 2021 को पद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी (Wife) का नाम क्या है?
इनकी पत्नी का नाम श्रीमती गीता धामी है।
पुष्कर सिंह धामी का धर्म (Religion) क्या है?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) हिन्दू धर्म के हैं और उनका जन्म उत्तराखंड के एक हिन्दू परिवार में हुआ था।
पुष्कर सिंह धामी के बच्चों का क्या नाम है?
इनके 2 बेटे हैं जिनका नाम दिवाकर और प्रभाकर है।
पुष्कर सिंह धामी किस पार्टी से हैं?
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।