Nothing Ear 1 Wireless Earbuds India Launch | सिर्फ फ्लिपकार्ट से कर पाएंगे ऑर्डर – Gyaani Mind

Nothing Ear 1 - Gyaani Mind

Nothing Ear 1 Wireless Earbuds India Launch | सिर्फ फ्लिपकार्ट से कर पाएंगे ऑर्डर – Gyaani Mind

Loading

Nothing Ear 1 Launch: भारत में गैजेट और Tech के दीवानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आयी है। Nothing कंपनी की तरफ से पुष्टि की गयी है की वह भारत में अपना सबसे पहला उत्पाद का लॉन्च, ग्लोबल लॉन्च के साथ करेंगे। Nothing

के ये Earbuds, Nothing Ear 1 को इसी साल फ्लिपकार्ट के संग साझेदारी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

  • Oneplus के सह-संस्थापक Carl Pei के नए लॉन्च किये गए उद्यम – नथिंग टेक्नोलॉजीज ने भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
  • Carl Pei के नेतृत्व वाली कंपनी ने पुष्टि की है कि नए ईयरबड देश में फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
  • जनवरी में, Oneplus ब्रांड के पूर्व सह-संस्थापक, Carl Pei ने हाई-प्रोफाइल निवेशकों के साथ भागीदारी की और Nothing ब्रांड की घोषणा की।
  • Nothing कंपनी का अपने नए लॉन्च Nothing Ear 1 से शुरू करते हुए आगे और भी कई प्रतिष्ठित डिजाईनों के साथ उत्पादों को लॉन्च करेगी जो उपभोक्ताओं को काफी पसंद आने वाले हैं।

[Watch Now] Phisal Jaa Tu Full Song – Netflix Release – Haseen Dilruba

Nothing Concept 1 Earbuds - Gyaani Mind
Nothing Concept 1 Earbuds – Gyaani Mind

भारत में अपने पहले उत्पाद के लॉन्च पर उसके ऑर्डर और डिलीवरी की ज़िम्मेदारी Nothing कंपनी ने भागीदारी कर Flipkart को सौंपा है। पिछले कई दशकों से लोगों तक करोड़ो उत्पाद पहुँचाने वाली कंपनी Flipkart, Nothing के True-Wireless Earbuds Ear 1 के लॉन्च में महत्वपुर्ण भूमिका निभाने वाली है। Nothing Ear 1 का डिज़ाइन बाकियों से काफी अलग हो सकता है और हो सकता है की ये उपभोक्ताओं को काफी पसंद भी आये।

Who is Ariana Grande? – Ariana Grande Biography in Hindi

Nothing Ear 1 Launch Date

Nothing Ear 1 TWS Transparent Earbuds - Gyaani Mind
Nothing Ear 1 TWS Transparent Earbuds – Gyaani Mind

Launch Date: Nothing Ear 1 की लॉन्च तिथि की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि, कंपनी की तरफ से एक चीज़ स्पष्ट है कि Ear 1 का लॉन्च ग्लोबल लॉन्च के साथ ही किया जायेगा। Earbuds Ear 1 जल्द ही आधिकारिक हो सकते हैं क्योंकि Nothing Ear 1 के लिए मिक्रोसाइट, Flipkart पर लाइव हो चुकी है। और हो सकता है कि Flipkart की तरफ से Earbuds के लिए फ़ास्ट डिलीवरी और No-Cost EMI की सुविधा भी दी जाये। कुछ रिपोर्टो से ऐसा लगता है कि Nothing Ear 1 पारदर्शी डिज़ाइन (Transparent Design) को सपोर्ट करेगा। लेकिन, फीचर्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।

  • कंपनी ने मार्च में अपने Concept-1 डिज़ाइन का प्रदर्शन किया, जिससे हमें अंदाजा हुआ कि Ear 1 कैसा दिख सकता है।
  • Concept 1 में एक काले पाइप के आकार की बैटरी और एक इन-ईयर स्टाइल कैनाल बड के साथ एक पारदर्शी बॉडी थी।
  • इसके अलावा, Nothing ने Andy Rubin की कंपनी “Essential” का अधिग्रहण किया है और उसी के नाम से नए स्मार्टफोन जारी करने की उम्मीद है जो कि Nothing Ecosystem का एक हिस्सा होगा।

Share
1
Share